Begusarai News: बेगूसराय: करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बरौनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र केशावे के सिसवा गांव में सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लोगों ने केशावे के निकट रिफाइनरी रोड पर दोनों शव को रखकर सड़क जाम कर दिया।
मृतकों के नाम वार्ड सदस्य रामकमल ने बताया कि सिसवा वार्ड 11 के 55 वर्षीय कैलाश दास तथा उनके 26 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। इलेक्ट्रिक चाराकल से कुट्टी काटने के लिए जाने के क्रम में दोनों पिता-पुत्र करंट की चपेट में आ गए। वार्ड सदस्य ने बताया कि रविवार की देर शाम से सिसवा गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गया। घरों में पानी घुसने के कारण चाराकल में करंट प्रवाहित होने के कारण दोनों की मौत करंट लगने से हो गई।
घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.