Begusarai News: बेंगलुरु में बरौनी के मजदूर की हादसे में गई जान
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी से बेंगलुरु मजदूरी करने गए युवक की सोमवार की देर रात बिल्डिंग से नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौनी नगर परिषद वार्ड एक फुलवड़िया बाबास्थान निवासी शंकर यादव के 21 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। बेंगलुरु पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम व कागजी कार्रवाई के बाद शव को फ्लाइट से दरभंगा लाया गया। उसके बाद एम्बुलेंस से शव बरौनी पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीख पुकार से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी कर अपने माता, पिता व बहन का भरण पोषण करता था। यह भी पढ़ें- असुरारी के मजदूर की बेंगलुरु में मौत उसकी मौत से उसके आश्रितों के समक्ष भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। मृतक के पिता ने बताया कि वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.