Begusarai News: बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर गड्ढों से आवागमन मुश्किल
बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इन गड्ढों के कारण बांध पर आवागमन काफी कठिन हो गया है। खासकर पैदल चलने वालों, साइकिल व बाइक सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बांध की जर्जर स्थिति स्थानीय लोगों का कहना है कि बांध की जर्जर स्थिति से इससे बाढ़ के दौरान सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार हर वर्ष बाढ़ आने से पहले विभाग की ओर से बांध की मरम्मत और सुरक्षा की चर्चा जरूर होती है लेकिन बाढ़ बीत जाने के बाद इसकी देखरेख और स्थायी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। नतीजतन समय के साथ बांध पर गड्ढे और कटाव बढ़ते जाते हैं। इससे एक ओर लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.