Begusarai News: बीहट से स्कॉर्पियो से उड़े चोर
बेगुसराय, जुलाई 3 -- Begusarai News: बीहट। जीरोमाइल स्थित महिन्द्रा शो रूम से गुरुवार की सुबह खरीदी गई स्कॉर्पियो (डेमो गाड़ी) कुछ ही घंटे बाद घर से चोरी हो गई। बीहट-पिपराडीह के संत कुमार उर्फ नटवर ने बताया कि वे गुरुवार को ही महिन्द्रा शो रूम से स्कॉपियो खरीदकर घर लाये और गुरुवार की देर रात घर पर लगी स्कॉर्पियो की चोरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे में देर रात एक बजकर 8 मिनट पर चोरी कर गाड़ी को ले जाते हुए देखा गया है। चोरी की सूचना पर गढ़हरा थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.