Begusarai News: बीहट में निकाली गई कलश शोभायात्रा
बेगुसराय, सितम्बर 5 -- Begusarai News: बीहट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बीहट में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धर्म ध्वज तथा भगवननाम संकीर्तन के साथ माता विषहरी (भगवती) मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरू होकर बीहट गांव तथा भ्रमण के पश्चात कथा स्थल पर ही आकर कलश यात्रा समाप्त हुई। कलश शोभा यात्रा में 301 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर तथा भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हरे राम हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे के जयघोष के साथ लोगों ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। कथा व्यास श्रीशिवदयाल जी महाराज ने भी कलश शोभा यात्रा में भाग लिया।कलश शोभा यात्रा के उपरांत शाम से ज्ञान मंच से कथा व्यास के द्वारा श्रीमदभागवत कथा की शुरूआत की गई। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, श्रवण कुमार, रंजीत चौधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.