बेगुसराय, जुलाई 24 -- Begusarai News: बीहट। बीहट नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक आज शनिवार को होगी। बैठक में श्रावणी मेला की तैयारी, नली-गली योजना के क्रियान्वयन पर विमर्श, वेंडिंग जोन बनाने पर विमर्श होगा। मुख्य पार्षद बबीता देवी ने यह जानकारी दी। करीब छह महीने के अंतराल पर सामान्य बोर्ड की बैठक हो रही है। कायदे से हरेक महीने नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक होनी चाहिए। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...