बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: बीहट। ग्राम पंचायत की तर्ज पर नगर परिषद के वार्डों में भी सहयोग शिविर के जरिये आवेदन प्राप्त कर लोगों की समस्याओं का जहां एक ओर त्वरित निपटारा हो रहा है वहीं दूसरी ओर लोगों को कई योजनाओं से भी आच्छादित किया जा रहा है। आज बीहट नगर परिषद के वार्ड 24 स्थित कन्या मध्य विद्यालय, बीहट में वार्ड 23, 24 और 25 के लिए तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र गढ़हरा में वार्ड 17 एवं 18 के लोगों के लिए सहयोग शिविर का आयोजन होना है। गढ़हरा में कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार तथा बीहट में स्वच्छता अधिकारी प्रदीप कुमार बतौर नॉडल अधिकारी शिविर में मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: महना में सहयोग शिविर आज (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...