Begusarai News: बीहट के श्रीकृष्ण जन्मष्टमी मेले में शामिल हुए मंत्री विजय कुमार सिन्हा
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: बीहट। सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार की देर शाम बीहट के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में शरीक हुए। श्रीसिन्हा ने श्रीकृष्ण व राधारानी की पूजा अर्चना की तथा आरती उतारी। उन्होंनें कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अत्याचार के प्रतिकार की प्रेरणा देते हैं। आयोजन समिति की ओर से मंत्री को प्रतीक चिह्न तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, श्रवण कुमार, प्रियम रंजन, सिंटू कुमार सिंह, रंजीत चौधरी, मनोज सिंह, पिंटू कुमार, राहुल कुमार, माता विषहरी मंदिर के पुजारी राजो बाबा समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्री कृष्ण से सीख लेना ही उनकी भक्ति है: कृषि मंत्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.