Begusarai News: बीज विक्रेताओं पर एसडीएओ सख्त, दुकानों से लिए जा रहे नमूने
बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और घटिया बीज की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अनुमंडल क्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानों से बीज के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। मंगलवार को मंझौल अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (एसडीएओ)रश्मि मेहता ने छौड़ाही बाजार स्थित अरविंद लाल खाद-बीज दुकान पर पहुंचकर बीज का नमूना संग्रह किया। इस दौरान एसडीएओ ने कहा कि पिछले रबी सीजन में खराब गुणवत्ता वाले बीज के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। बीज के अंकुरण में कमी और फसल की खराब स्थिति से किसानों की मेहनत और पूंजी दोनों प्रभावित होती हैं। किसानों को ऐसी परेशानी से बचाने के लिए कृषि विभाग ने विक्रेताओं के यहां से बीज के नमूने लेकर जांच कराने का अभियान शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.