बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- कृषि विज्ञान केंद्र में बीज उत्पादन प्लॉटों का निरीक्षण Begusarai News: खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि, डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के निदेशक (बीज) डॉ. डी. के. रॉय ने कृषि विज्ञान केंद्र, बेगूसराय का बुधवार को दौरा कर धान एवं अरहर के बीज उत्पादन प्लॉटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फसलों की वृद्धि एवं विकास, बीज उत्पादन की स्थिति तथा अपनाई जा रही वैज्ञानिक तकनीकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. रॉय ने गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन के लिए फसलों की उचित देखभाल, खरपतवार प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा बीज की आनुवंशिक शुद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने बीज उत्पादन के निर्धारित मानकों का पालन करने और समय पर आवश्यक कृषि कार्यों को पूरा करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा ...