बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- भव्य पंडाल और मेले की तैयारी Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। बीएसएपी-8 दुर्गा स्थान में इस बार दुर्गापूजा के अवसर पर कोलकाता के पूजा पंडालों की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए कलाकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस बार महिषासुर के मुख से आग निकलने का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होगा। इसके अलावा भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्मा जी की प्रतिमाओं को भी अलग अंदाज में प्रदर्शित किया जाएगा। पंडाल निर्माण और सजावट में कलाकार सुमन चंद ठाकुर, राजाराम सिंह और अमरदीप कुमार जुटे हैं। स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक तकनीक के जरिए विभिन्न कलाकृतियों को जीवंत रूप देने की तैयारी की जा रही है। आयोजकों का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को पूजा के साथ-साथ कलात्मक और मनोरंजक दृश्य देखने का अवस...