बेगुसराय, अगस्त 8 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंभी पंचायत के सोनवर्षा गांव में बीएसएपी-19 के लिए आवंटित भूमि पर शनिवार से फेंसिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है।

स्थल पर पुलिस बल की तैनाती वहीं, स्थानीय लोगों के संभावित विरोध के मद्देनजर स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार बीएसएपी-19 के कैंप हेतु सरकारी भूमि का अधिग्रहण किया गया है। सूत्रों के अनुसार वर्षों से उक्त भूमि पर अवैध कब्जा चला आ रहा था जिसे अब खाली करा दिया गया है तथा उक्त कैंप को स्थापित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

स्थल पर दंडाधिकारी एवं पुलिस टीम उक्त कार्य के दौरान स्थानीय लोगों के संभावित विरोध के मद्देनजर अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा स्थल पर दंडाधिकारी एवं पुलिस टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है...