Begusarai News: बीएसएपी-08 के परिसर में सोकपिट का करें निर्माण: डीएम
बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम रिची पाण्डेय ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 एवं 15 में बीएसएपी-08 क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां स्थित सिपाही बैरक से सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समस्या के कारणों की जानकारी ली। आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इसके त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया गया कि बीएसएपी-08 की पुरानी चहारदीवारी से रिसाव होने के कारण हॉस्टल परिसर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पिपरा की ओर से आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदा पानी बहने से स्थानीय आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा लोगों को असुविधा हो रही है। डीएम ने बीएसएपी-08 के संबंधित अधिकारियों को परिसर के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.