बेगुसराय, अगस्त 20 -- Begusarai News: बेगूसराय। बिहार आपूर्ति सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों ने दस सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक हड़ताल शुरू की। सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी हिमांशु कुमार, बरौनी प्रखंड आपूर्ति अधिकारी संजीव कुमार, बेगूसराय सदर प्रखंड आपूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पासवान, शाम्हो के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बरकत उल्ला हुसैन ने बताया कि मांगों में वाहन भाड़ा की समुचित मासिक राशि, कुर्सी, टेबल, अलमारी, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा प्रोन्नति और कैडर पुनर्गठन की मांग, डीपीसी की बैठक बुलाकर कुल दो सौ रिक्त पद भरे जाने, प्रखंड स्तर पर सहायक स्टाफ की बहाली, प्रत्येक प्रखंड आपूर्ति कार्यालय को दो कमरे, दो सहायक एवं दो अनुसेवक उपलब्ध कराये जाएं सहित अन्य मांगें शा...