Begusarai News: बिना सूचना 18 दिनों से गायब हैं स्वास्थ्य प्रबंधक
बेगुसराय, जुलाई 3 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक सत्यदर्शी कुमार बिना सूचना पिछले 18 दिनों से गायब हैं। वह विगत 16 जून से अपने कार्यालय से अनुपस्थित हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक की मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लापरवाह स्वास्थ्य प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का अनुरोध सिविल सर्जन से किया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक कई बार बिना सूचना अपने कार्यालय से गायब रहे हैं। इसकी जानकारी उनके द्वारा सिविल सर्जन को पूर्व में भी दी गई। परन्तु स्वास्थ्य प्रबंधक पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य प्रबंधक के मनमानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.