Begusarai News: बिजली चोरी मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी
बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय बछवाड़ा के जेई संतोष कुमार ने बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों पर शुक्रवार को बछवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में समसीपुर भीठ निवासी संजीव कुमार, मुरली टोल निवासी रामभरोस महतो की पत्नी दुला देवी, हिरायचक निवासी भरत महतो, सूरो गाछी टोल के सोचिन्दर दास, भोला दास, भोला तांती व सुंदरेश्वर दास की पत्नी देवयंती देवी शामिल हैं। जेई ने बताया कि बिजली चोरी के कारण विद्युत कंपनी को हुई राजस्व क्षति के एवज में संजीव कुमार पर 55 हजार 277, भरत महतो पर 19 हजार 951, सोचिन्दर दास पर 68 हजार 990, भोला दास पर 8 हजार 571, भोला तांती 20 हजार 684, देवयंती देवी पर 7 हजार 704, दुला देवी पर 94 हजार 937 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.