Begusarai News: बिजली चोरी मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी
बेगुसराय, जुलाई 17 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय बछवाड़ा के कनीय विद्युत अभियंता ने बिजली चोरी के मामले में शुक्रवार को तीन लोगों के विरुद्ध बछवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में जहानपुर रामचंद्रपुर वार्ड संख्या- 6 निवासी उपेंद्र साह व उपासना देवी तथा अरवा पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी तारिफ हुसैन शामिल हैं। बिजली चोरी से हुए राजस्व की क्षति के एवज में उपेंद्र साह पर 18 हजार 877 रुपए, उपासना देवी पर 23 हजार 604 रुपए एवं तारिफ हुसैन पर 27 हजार 470 रुपए का जुर्माना भी किया गया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बिजली चोरी करते पकड़े गए चार लोगों पर प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.