Begusarai News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने की भूख हड़ताल
बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की ग्राम पंचायत कोरैय के वार्ड नंबर 07, 09, 10 में गंभीर विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बखरी अनुमंडल अधिकारी, गढ़पुरा के बीडीओ व कनीय विद्युत अभियंता से बिजली की समस्या को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। बिजली कटौती को लेकर कोरैय के ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया जयप्रकाश यादव के घर के समीप 5 सितंबर की रात 9 बजे से अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, जेई विमल कुमार साहा ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों का निवारण एक सप्ताह के अंदर करने के आश्वासन पर रविवार सुबह भूख हड़ताल खत्म हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.