Begusarai News: बाल श्रम मुक्त पंचायत, बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा का लिया संकल्प
बेगुसराय, सितम्बर 16 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड की सफापुर पंचायत को सोमवार को आधिकारिक रूप से बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित किया गया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिया कुमारी के नेतृत्व में पंचायत में बाल श्रम उन्मूलन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बाल श्रम के दुष्परिणाम, बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा उनके सुरक्षित एवं समुचित विकास के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम न कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने में सहयोग करें। इस मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं अन्य लोगों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि पंचायत में बाल श्रम को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.