Begusarai News: बाल अधिकार के प्रति किया जागरूक
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: लाखो। बागवान पब्लिक स्कूल में शनिवार को 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के अधिकार तथा अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी असहज या असुरक्षित परिस्थिति में बच्चे चुप न रहें और अभिभावकों व शिक्षकों को इसकी जानकारी दें। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। मौके पर निदेशक अमरनाथ मस्करा, प्राचार्य राकेश कर्ण, कॉर्डिनेटर प्रियंका सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों को अपने अधिकार के बारे में जानना जरुरी: न्यायाधीश यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.