बेगुसराय, सितम्बर 18 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। रतनपुर स्थित बालिका गृह तथा पोखरिया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण डीएम रिची पाण्डेय ने गुरुवार को किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों में बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं संस्थानों के संचालन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।

संस्थान की व्यवस्थाएं इस क्रम में डीएम ने बच्चों के आवासन, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से संस्थानों में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दैनिक दिनचर्या तथा संस्थानों के समुचित संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी देखा कि बच्चों के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं या ...