Begusarai News: बालिकाओं को शिक्षित बनाने से ही विकसित होगा समाज
बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। बालिकाएं परिवार व समाज की धुरी होती हैं। बालिकाओं को शिक्षित व सबल बनाकर ही विकसित समाज की कल्पना संभव है। यह बात डॉ. जमाल अहमद ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को आरवाईआर एजुकेश्नल एण्ड वेल्फेयर सोसाइटी नुरूल्लाहपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षित बालिकाएं भविष्य में शिक्षित समाज की मुख्य धुरी हैं। इस दौरान छात्राओं को नारी सशक्तीकरण, उनके संवैधानिक अधिकार व कर्त्तव्य की जानकारी दी गई। इस मौके पर लड़कियों को उनके अधिकारों और बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए उन्हें जागरुक करने तथा सबल व सशक्त होने के लिए पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बैंकिंग तथा सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.