Begusarai News: बारो में स्वयंसेवक को किया गया सम्मानित
बेगुसराय, जुलाई 1 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। ग्रीष्मावकाश के दौरान कमजोर बच्चों को एफएलएन कोर्स करवाने वाले स्वयंसेवक का सम्मान बुधवार को मध्य विद्यालय बारो,बरौनी में किया गया। इस मौके पर अतिथियों के द्वारा स्वयंसेवक कौशल्या कुमारी, बिंदु कुमारी और पंकज कुमार साह को अंगवस्त्र और लेखनी से सम्मानित किया गया। मौके एचएम विजय कुमार सिंह,उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के प्रतिनिधि अध्यक्ष मो. सरफराज अंसारी, मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा आदि थे। वहीं अतिथियों के द्वारा स्कूली मेधावी बच्चों को भी कलम देकर उत्साहित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.