Begusarai News: बारो बाजार की मुख्य सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान
बेगुसराय, जुलाई 27 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी नगर परिषद अंतर्गत बारो बाजार की मुख्य सड़क पर कीचड़ युक्त जलजमाव से स्कूली छात्र-छात्राएं सहित राहगीर परेशान हैं। बारो बाजार चौक से निपनिया होते हुए अम्बे सिनेमा हॉल तक की स्थिति बहुत खराब है। यह सड़क गुप्ता बांध में जाकर मिलती है। खासकर बारो से क़ादिरचक होते बारो पोस्ट ऑफिस तक गढ्ढा में पानी बहुत भर गया है।इस कारण सड़क भी टूट गया है। वाहनों के आवागम में दिक्कत हो ही रही है, लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस रोड से प्राइमरी स्कूल से लेकर हाई स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियों को कठिनाई झेलते हुए पढ़ने जाना पड़ता है। नगर परिषद के द्वारा नाली बनाने से भी परेशानी बढ़ गई है।
नाली निर्माण से समस्या बढ़ी ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.