Begusarai News: बारों मोहल्ले में गंदा जल जमाव से मोहल्ले के लोग परेशान
बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी नगर परिषद के वार्ड संख्या 30और 31 के सीमा पर स्थित मोहल्ले के मुख्य सड़क पर पिछले करीब बीस दिनों से जल जमाव की बड़ी समस्या बनी हुई है। पानी गंदा होने के कारण महामारी फैलने की आशंका से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।इसकी शिकायत जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंधीर कुमार साह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से किया। कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद,उप पार्षद से भी की।नगर परिषद के सफाई ठेकेदार को भी अवगत कराया गया,लेकिन आज तक जल जमाव की समस्या का निदान नहीं हो पाया है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।श्री साह ने कहा कि अगर इसका निदान जल्द नहीं हुआ तो जन आंदोलन होगा। नगर परिषद कार्यालय का घेराव होगा।विभाग को त्वरित संज्ञान लेनी चाहिए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.