बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद के इलाकों में रविवार की सुबह से हो रही जबरदस्त बारिश ने मुख्य सड़कों से लेकर गली मोहल्लों तक की सूरत बिगाड़ दी है। बारिश के कारण जगह जगह जलजमाव व कीचड़मय स्थिति बनी रहने से लोगों को आवाजाही में फजीहत झेलनी पड़ रही है। सबसे विकट स्थिति शोकहारा, फुलवड़िया, कादिरचक बारो आदि जगहों की बनी है जहां कुछ घंटों की बारिश से घुटनेभर पानी लगा है। इससे स्थानीय लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। इस समस्या से मोहल्लेवासी परेशान हैं। इस संबंध में बरौनी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि जलजमाव वाली जगहों से मशीन द्वारा पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...