Begusarai News: बारिश से बचने में छत से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत
बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। घाघड़ा निवासी वार्ड सदस्य चैतू पासवान के 28 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। बताया गया कि बिजली कटौती और उमस के कारण अनिल छत पर सोने चला गया।
घटना का विवरण इस दौरान बारिश शुरू होने पर नीचे उतरने के क्रम में अंधेरे के कारण सीढ़ी की दिशा भटक गया और छत से घर के बगल की सड़क पर जा गिरा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएचसी लाया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिवार का हाल अनिल की शादी करीब एक वर्ष पहले लक्ष्मी कुमारी से हुई थी। उनकी पत्नी चार माह की गर्भवती हैं। पति की मौत से लक्ष्मी का रो-रोकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.