Begusarai News: बारिश में बिजली के खंभे के बॉक्स में लगी आग
बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान छौड़ाही बाजार में पुराने यूको बैंक के सामने बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में अचानक आग लग गई। बिजली के उपकरण से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। व्यस्त बाजार में संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली लाइनमैन को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद संबंधित इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के दौरान बिजली के खंभे में लगे बॉक्स से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। बाजार में लोगों की आवाजाही के बीच बिजली के उपकरण में आग लगने से लोग चिंतित हो गए। ग्रामीणों ने बिना देर किए बिजली कर्मियों से संपर्क किया और तत्काल आपूर्ति बंद कराने की पहल की।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.