बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली व्यवस्था की बदहाली की पोल खोल दी है। बुधवार की रात शहर के लोहियानगर, रतनपुर, मटिहानी समेत कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। घंटों बिजली नहीं रहने से लोगों को उमस और अंधेरे के बीच रात गुजारनी पड़ी। कई मोहल्लों में लोग मोबाइल की रोशनी के सहारे जरूरी काम निपटाते दिखे। उपभोक्ता अमित कुमार, अमन कुमार और विशाल कुमार ने बताया कि जिले में बिजली व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बाधित होना आम बात बन गई है। उनका कहना था कि कई महीनों से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मेंटेनेंस कार्य चलने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसका असर निर्बाध बिजली आपूर्ति पर दिखाई नहीं दे रहा है...