Begusarai News: बारिश के बाद स्कूल में जल जमाव से पढ़ाई पर आफत
बेगुसराय, जुलाई 11 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। पिछले दो दिनों के भीतर हुई बारिश के बाद कई सड़कों व स्कूल परिसर में जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
शिक्षा पर संकट रानी- एक पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय झमटिया में जलजमाव के कारण बच्चों की पढ़ाई पर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां स्कूल परिसर से लेकर वर्ग कक्ष तक बारिश का पानी जमा हो गया है। शनिवार को हुई बारिश के बाद जल जमाव से इस विद्यालय में झील सा नजारा उत्पन्न हो गया। शिक्षकों ने बताया कि स्कूली बच्चों को बगल के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 9 झमटिया में बैठाकर पढ़ाना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत इस विद्यालय का कायाकल्प होना था। जिसके लिए योजना भी स्वीकृत की जा चुकी है।
निर्माण कार्य में देरी स्कूल परिसर में मिट्टी भराई व नए सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.