बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता।अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा बाबा हरिगिरि धाम में रविवार को पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया गया। जिसमें बारी बारी से गायत्री परिजन हवन यज्ञ में आहुतियां दी। वही प्रज्ञा पुराण की कथा भी किया गया। हवन यज्ञ में तीन पाली में लोगों ने हवन किया। यह क्रम लगातार 3 घंटे तक चलता रहा। वही प्रज्ञा गीत कार्यक्रम हुआ। उसके बाद सभी लोगों को भोजन प्रसाद के रूप में दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने बाबा हरि गिरि धाम में पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान धाम परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं से सराबोर रहा। इसमें सुशील सिंघानिया, राम नरेश सिंह, नंदकिशोर चौधरी, डोमन महतो, दिलीप दास, पूर्व उप प्रमुख विनोद यादव, कृष्ण देव मह...