बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। मिथिलांचल की पवित्र शिवनगरी बाबा हरिगिरिधाम, गढ़पुरा में एक माह तक चलने वाले पवित्र श्रावणी मेला का शुक्रवार को विधिवत समापन समारोह के साथ भव्य समापन हो गया। पूरे सावन माह चले इस महा आयोजन में लाखों शिवभक्तों और कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में बेहतर व्यवस्था के साथ बांका जिला प्रशासन ने पेश की मिसालसमापन समारोह का आयोजन समापन समारोह का आयोजन बाबा हरिगिरिधाम मंदिर परिसर में किया गया, जिसमें मेला को सफल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, सुरक्षाबलों, स्वयंसेवकों और स्वयंसेवी संगठनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए बाबा हरिगिरिध...