Begusarai News: बाबा गरीबनाथ मंदिर में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़
बेगुसराय, अगस्त 3 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। सावन मास की प्रथम सोमवारी पर सोमवार को क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की तथा सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और लोककल्याण की कामना की। नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सावन की प्रथम सोमवारी को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय दिनभर मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.