बेगुसराय, सितम्बर 5 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत गणिनाथ मंदिर गोपालपुर में शनिवार को बाबा गणिनाथ महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। वहां पहुंचे विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गणिनाथ के साथ माता खेमा सती और बाबा गोविंद जी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर आसपास के गांव से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। खास कर बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं नें मौनी सुपती में फल फूल एवं प्रसाद भरकर बाबा गणिनाथ को अर्पित कर पूजा की। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया । यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा गणिनाथ गोविंद के पूजनोत्सव में उमड़े श्रद्धालु इस मेले का शुभारंभ पंचायत के मुखिया आलोक ललन भारती और जिप सदस्य राम स्वार्थ साह ...