बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सत्यारा चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। खादी भंडार के प्रबंधक प्रमोद कुमार की पहल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ मंझौल अमित कुमार सिंह ने की। माल्यार्पण के बाद खादी भंडार परिसर में 'बापू के विचारों की प्रासंगिकता' विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। एसडीओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि बापू के अनुसार बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए। समाज में संवेदना और समरसता बढ़ाने के साथ आपसी दूरियों को कम करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक उन्होंने पत्रकारों को समाज का अग्रदूत बताते हुए सामाजिक चेतना जगाने में सकारात्मक भूमिका नि...