Begusarai News: बाढ़ प्रभावित सिहमा में साईं की रसोई टीम ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
बेगुसराय, सितम्बर 13 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। साईं की रसोई टीम की ओर से रविवार को नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित वार्ड संख्या-18 सिहमा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
उद्घाटन शिविर का उद्घाटन निगम पार्षद नीलम देवी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन राय और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बुलबुल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ. पीएन राय, डॉ. बुलबुल और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष ने मरीजों की जांच की।
चिंताएं और सलाह बाढ़ के कारण होने वाली जलजनित व मौसमजनित बीमारियों, त्वचा संक्रमण, बच्चों और महिलाओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.