Begusarai News: बाढ़ प्रभावित घरों तक पहुंचे नगर आयुक्त, राहत व्यवस्था का लिया जायजा
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे नगर निगम क्षेत्र के लोगों की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने मंगलवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। प्रभावित लोगों के घरों तक जाकर उनसे बातचीत की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने भी अपनी परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। निगम क्षेत्र का पांच वार्ड बाढ़ से प्रभावित है। 12 सामुदायिक किचन तीन राहत शिविर संचालित है। नगर निगम की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कम्युनिटी किचन में पीड़ितों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.