Begusarai News: बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, घर के पास से शव बरामद
बेगुसराय, सितम्बर 14 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर वार्ड संख्या-10 में गंगा नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व.शिवनंदन राय के 43 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार राय के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, गंगा नदी का बाढ़ का पानी घर के आसपास भर जाने के कारण दिलीप कुमार राय इन दिनों गुप्ता-लखमिनिया बांध के किनारे परिवार के साथ रह रहे थे। यह भी पढ़ें- खगड़िया : बाढ़ के पानी में डूबकर एक बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहरामघटना का विवरण शनिवार की मध्य रात्रि में वह शौच के लिए उठे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के गहरे पानी में डूब गए। मृतक के भाई बमबम राय ने बताया कि शनिवार की मध्य रात्रि से ही दिलीप कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.