बेगुसराय, अगस्त 12 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में अभी भी धड़ल्ले से बिना प्रमाणित तराजू का उपयोग किया जा रहा है। अभी भी कई दुकानें ऐसी हैं, जिनके पास बाट का लाइसेंस नहीं है। विक्रेताओं द्वारा खुलेआम कम तौल कर खरीदारों को प्रतिदिन लूटा जा रहा है। इसको लेकर प्रतिदिन दुकानदारों व खरीदारों में तू-तू मैं-मैं होती रहती है। संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी भी इस ओर उदासीन बने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...