बेगुसराय, जुलाई 26 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। शहर के बाघा फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को रविवार को करीब छह घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। बिजली कंपनी ने 33 केवी लाइन में कार्य के लिए सुबह सात बजे से साढ़े दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी थी लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। अंततः दोपहर 12:52 बजे आपूर्ति शुरू हुई। निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे अतिरिक्त बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों की पानी की टंकियां खाली हो गईं और हजारों परिवारों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। बाघा निवासी विनय कुमार, अनुराग कुमार, सूरज कुमार रवि कुमार सहित अन्य उभोगताओं ने कहा कि रविवार होने के कारण अधिकांश लोग सप्ताहभर के अधूरे घरेलू...