Begusarai News: बाघा आरओबी पर दुर्गंध से राहगीर त्रस्त
बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: लाखो। बाघा रेलवे ओवरब्रिज पर मृत पशु का शव पड़े रहने से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि आने-जाने वाले लोग नाक और मुंह ढंककर या सांस रोककर पुल पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी शिव राम महतो, सन्नी कुमार, रवि कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि शहर में मरे हुए जानवरों के शव और शौचालय के सेफ्टी टैंक की गंदगी भी आरओबी के पास फेंकी जाती है। चारों ओर घनी आबादी होने के बावजूद नगर निगम द्वारा सफाई और उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं की जा रही है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल कचरा व गंदगी गिराने पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.