Begusarai News: बाइक से गिर जाने से दो युवक जख्मी
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। संतुलन खोकर बाइक से नीचे गिर जाने के कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा शुक्रवार की रात्रि बेगूसराय रोसड़ा एस एच 55 मुख्य सड़क पर तारा बरियारपुर गांव में हुआ। घायल युवकों की पहचान खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी गांव निवासी नरेश महतो के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार एवं इसी गांव के लुटन महतो के पुत्र 20 वर्षीय नितीश कुमार के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची खोदावंदपुर पुलिस ने दोनों जख्मी युवकों को खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.