Begusarai News: बाइक की ठोकर से 35 वर्षीय महिला जख्मी सदर अस्पताल रेफर
बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाईवे पर रविवार की शाम नित्यानंद चौक के पास बाइक की ठोकर से 35 वर्षीय महिला कंचन देवी जख्मी हो गईं। वह मंझौल पंचायत तीन के नित्यानंद चौक की निवासी हैं। जख्मी महिला को अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मौजूद डॉ. कमल किशोर एवं स्टाफ नर्स ने महिला का इलाज किया। स्लैब लगाकर महिला के पैर को सपोर्ट दिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाइक की ठोकर से 10 वर्षीय बच्चे का पैर टूटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.