बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ढाला के समीप एनएच-31 पर मंगलवार की देर शाम बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गयी। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कल्याणपुर वार्ड संख्या 3 निवासी वसंत साव के पुत्र टुनटुन साव के रूप में की गयी।

दुर्धटन का विवरण मिली जानकारी के अनुसार मृतक सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों व परिजनों ने जख्मी वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मामले की जांच मौत की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय स...