Begusarai News: बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल पांच माह की गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़, दीपावली की
बेगुसराय, नवम्बर 9 -- हादसे में युवक की मौत और कई घायल Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास दीपावली की देर शाम बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मृतक का साथी और ई-रिक्शा पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतक की पत्नी पांच माह की गर्भवती है। पति की मौत की खबर सुनते ही उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पहचान सादिकपुर मुसहरी निवासी बनारसी सदा के 22 वर्षीय पुत्र विकास सदा के रूप में हुई है। घटना बखरी थाना और एएनएम कॉलेज के बीच स्थित लीची गाछी के समीप की है। बताया जाता है कि दीपावली की देर शाम विकास अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से आ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.