Begusarai News: बांक स्थित नए डिग्री महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने की प्रक्रिया तेज
बेगुसराय, जुलाई 5 -- Begusarai News: डंडारी। प्रखंड के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा की राह सुगम बनाने के लिए बिहार सरकार के निर्देशानुसार बांक स्थित नए डिग्री महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब तक डंडारी प्रखंड में उच्च शिक्षा की व्यवस्था केवल इंटरमीडिएट स्तर तक ही सीमित थी। इसके कारण स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए मीलों दूर दूसरे अनुमंडलों या जिला मुख्यालय के महाविद्यालयों का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें आर्थिक और व्यावहारिक रूप से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब प्रखंड में ही डिग्री कॉलेज खुलने से उन्हें इस समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
महाविद्यालय की स्थापना की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.