Begusarai News: बहाली के नाम पर ठगी की शिकायत
बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: बेगूसराय। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बहाली और ज्वाइनिंग लेटर दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक अभ्यर्थी से 18,675 रुपये की ठगी की है। इस मामले में खगड़िया के रंजन कुमार निराला ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। बताया गया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रात्रि प्रहरी, नाइट गार्ड, रसोइया सहित अन्य पदों पर बहाली होनी है। इसी का फायदा उठाकर ठग अभ्यर्थियों को फोन कर बहाली कराने और ज्वाइनिंग लेटर दिलाने का झांसा दे रहे हैं। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डीईओ मनोज कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी फोन कॉल के झांसे में न आएं। बहाली या नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.