बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी में बस की सुविधा से बरौनीवासी वर्षों से वंचित हैं। इस कारण लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। बस पकड़ने लिए लोगों को अन्य वाहन से एनएच-28 व एनएच-31 पर जाना पड़ता है। साथ ही, रात में एनएच पर बस पकड़ने जाने में लोगों में भय का माहौल बना रहता है। सनोज कुमार, राजीव कुमार, हरिमोहन मिश्र, कविता देवी आदि ने कहा कि बरौनी जैसी जगह में बस सेवा का बहाल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बरौनी जंक्शन का नाम एशिया स्तर पर प्रसिद्ध है लेकिन यहां से बस सेवा उपलब्ध कराने के प्रति जनप्रतिनिधि व अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्लेटफार्म पर लगीं कुर्सियां महीनों से क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...