बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। चमथा दियारे की बस्तियों में पिछले करीब 20 दिनों से बाढ़ का पानी जमा रहने से अब पानी से दुर्गंध आने लगी है। पानी की सड़ांध से महामारी की नौबत उत्पन्न हो रही है। चमथा निवासी मुकेश कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस साल गंगा बाया नदी में आई उफान से चमथा- एक, चमथा- दो, चमथा- तीन दादुपुर व विशनपुर पंचायतों का निचला इलाका पानी में पूरी तरह डूब गया। गांव के सभी गड्ढे पानी से भर गए। हालांकि पिछले चार-पांच दिनों से गंगा बाया नदी के जलस्तर में लगातार कमी होने पर सभी सड़कें अब पानी से बाहर निकल आई हैं। वर्तमान में गांव की मुख्य सड़कों के दोनों तरफ बाढ़ का पानी जमा है। पानी सड़ने से अब गांव में दुर्गंध फैलने लगा है। स्कूलों के इर्द-गिर्द पानी की सड़न्ध के बीच स्कूली ...