Begusarai News: बसौना घाट काली मंदिर से जेवरात चोरी
बेगुसराय, अगस्त 9 -- Begusarai News: मंझौल। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौना घाट स्थित काली मंदिर से चोरों ने शनिवार की रात जेवरात की चोरी कर ली है। मंदिर के पुजारी राकेश कुमार उर्फ लालो रविवार की सुबह मंदिर खोलने पहुंचे तो मंदिर का ताला चाबी से नहीं खुला लेकिन हल्का सा झटका लगते ही खुल गया। पुजारी के अनुसार मंदिर में प्रवेश करने पर पता चला कि मंदिर में काली जी की मूर्ति को पहनाया गया सोना का मांगटीका, सोने का हार एवं नथिया गायब है। पुजारी ने घटना की सूचना काली पूजा समिति के अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु भी दल-बल के साथ स्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। बताया गया है कि काली मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। सीसीटीवी फुटेज में चोर बोल बम वाला गेरूआ ड्रेस पहने अपने मुंह को झो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.